हरियाणा

पलवल से मां-बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Admindelhi1
12 March 2024 12:12 PM IST
पलवल से मां-बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
x
पति रिश्तेदारी में गया था

फरीदाबाद: महिला घर से अपनी बेटी को लेकर उस समय संदिग्ध हालत में लापता हो गई, जब उसका पति अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। पति घर लौटकर आया तो देखा कि उसकी पत्नी व बेटी घर पर नहीं है। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी व बेटी को आस पड़ोस व रिश्तेदारी में तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला व बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।

शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, दुकडिया मोहल्ला, पलवल निवासी संदीप ने दी शिकायत में कहा है कि वह अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। जब वह लौटकर आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी रजनी व बेटी पूजा घर पर नहीं है। पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि उसकी पत्नी रजनी बिना बताए घर से उसकी बेटी पूजा को लेकर कहीं निकल गई है। जिसको उसने काफी तलाश किया, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका।

पीड़ित का कहना है कि रजनी ने पीले रंग का कुर्ता व हरे रंग की पजामी पहन रखी थी और पैरों में हवाई चप्पल है। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी व बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो जाए, जल्द से जल्द तलाश किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Next Story