हरियाणा

हरियाणा में इस बार समय से पहले आएगा मानसून

Gulabi Jagat
1 Jun 2022 4:37 AM GMT
हरियाणा में इस बार समय से पहले आएगा मानसून
x
हरियाणा न्यूज
हिसार। हरियाणा में अगर प्री-मानसून सीजन यानि मई में वर्षा को लेकर पिछले 10 वर्षों का रिकार्ड उठाकर देखें तो पिछले तीन वर्ष से काफी अच्छी स्थिति नजर आती है। पिछले तीन वर्षों से हरियाणा में मई में सामान्य से कई गुना अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इस साल भी मई में सामान्य वर्षा से 72 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। सिर्फ वर्षा ही नहीं बल्कि तापमान में भी हम रिकार्ड बना रहे हैं। यहां इस बार गुरुग्राम ने अधिकतम तापमान में वर्ष 1988 यानि 34 वर्षों का रिकार्ड ब्रेक किया।
यहां वर्ष 1988 में अधिकतम 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। जबकि इस साल मई में 48.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मई माह में वर्षा के आंकड़े पर गौर करें तो ओवरआल हरियाणा में 72 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। जिसमें अंबाला और महेंद्रगढ़ में सामान्य से भी कम वर्षा हुई। जबकि भिवानी, रेवाड़ी, रोहतक और सिरसा में सामान्य वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नूंह और पानीपत में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। जबकि अधिक वर्षा चरखी दादरी, हिसार, पलवल, पंचकूला, सोनीपत व यमुनानगर में हुई।
अब आगे इस प्रकार रहेगा मौसम
अब जून के पहले सप्ताह में भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा में तीन जून तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही दिन के समय गर्मी और कहीं-कहीं धूलभरी हवा भी चल सकती है।
कहां सामान्य से अधिक हुई वर्षा
जिला- वर्षा हुई (मिलीमीटर) - सामान्य वर्षा(मिलीमीटर)- प्रतिशत अधिक
फरीदाबाद- 61- 22.6- 170
फतेहाबाद- 30.7- 16.3- 89
गुरुग्राम- 66.3- 22.4- 196
झज्जर- 41.2- 16.6- 148
जींद- 34.7- 19.8- 75
कैथल- 42.9- 15.1- 184
करनाल- 57.4- 21.1- 172
कुरुक्षेत्र- 71.8- 14.9- 382
नूंह- 28.9- 17.1- 69
पानीपत- 34.4- 14.6- 136
हरियाणा- 34.5- 20.1- 72
पिछले 10 वर्षों में हरियाणा में वर्षा की यह रही स्थित
वर्ष- वर्षा हुई- प्रतिशत

2013- 1.4- -93
2014- 19.9- -1
2015- 8.6- -57
2016- 27.1- 35
2017- 10.1- -28
2018- 10.8- -23
2019- 17.4- -13
2020- 42.1- 110
2021- 45.1- 138
2022- 34.5- 72
Next Story