हरियाणा

मंत्री डा. बनवारीलाल ने किया रोशन सिंह की मूर्ति का अनावरण

Admin2
13 May 2022 12:33 PM GMT
मंत्री डा. बनवारीलाल ने किया रोशन सिंह की मूर्ति का अनावरण
x
स्व. रोशन सिंह चौहान की मूर्ति का अनावरण करने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सहकारिता मंत्री डा. बनवारीलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में भी शहरों की तर्ज पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य करवा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक विकास हो सके। सहकारिता मंत्री डा. बनवारीलाल शुक्रवार को गांव खेड़ी डालू सिंह में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्व. रोशन सिंह चौहान की मूर्ति का अनावरण करने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्व. रोशन सिंह चौहान बहुत ही नेक दिल इंसान थे। वह भाजपा संगठन व कार्यकर्ताओं से दिल-जान से जुड़े हुए थे। उन्होंने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका अदा की। कार्यकर्ताओं को उनके पदचिन्हों पर चलते हुए संगठन को मजबूत करना चाहिए।
Next Story