हरियाणा

हरियाणा के 4 जिलों में मौसम विभाग का होली पर बारिश का अलर्ट

Admindelhi1
20 March 2024 2:29 PM IST
हरियाणा के 4 जिलों में मौसम विभाग का होली पर बारिश का अलर्ट
x

हिसार: हरियाणा में इस बार होली पर बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने इसको देखते हुए 4 जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं। अच्छी बात यह है कि प्रदेश में 15 दिनों से रात और दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री के आसपास है, वहीं रात का तापमान 11 डिग्री के करीब है। सुबह-शाम लोगों को ठंडक महसूस हो रही है।

हालांकि अभी भी रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम बना हुआ है। इनमें यमुनानगर में सबसे कम 10.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। दिन का पारा 31 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम में बदलाव की वजह पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। पहला विक्षोभ 20 मार्च की रात से एक्टिव होगा और दूसरा 23 मार्च की रात से एक्टिव होगा।

Next Story