हरियाणा

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अगले 2 दिनों में इन राज्यों में होगी बारिश

Renuka Sahu
27 Jun 2022 5:34 AM GMT
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अगले 2 दिनों में इन राज्यों में होगी बारिश
x
पश्चिमी शुष्क व गर्म हवाओं के प्रभाव से रविवार को प्रदेश में दिन का तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पश्चिमी शुष्क व गर्म हवाओं के प्रभाव से रविवार को प्रदेश में दिन का तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि दो दिन बाद उमस वाली गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 29 व 30 जून को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं जुलाई के पहले सप्ताह से ही संपूर्ण हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में धीरे-धीरे मानसून के रफ्तार पकड़ने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार करीब एक सप्ताह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं का प्रभाव से तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस व पसीने वाली गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। इसकी वजह से ही मानसूनी गतिविधियों में सुस्ती देखने को मिल रही है। मगर जल्द ही संपूर्ण इलाके से पश्चिमी हवाओं का रुख बदल जाएगा और संपूर्ण इलाके पर बंगाल की खाड़ी से नमी वाली दक्षिणी पूर्वी हवाओं का रुख का आधिपत्य हो जाएगा।
इससे आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं प्रभावी होने से मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन जाएगी। साथ ही उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर एक निम्न वायु दबाव का क्षेत्र बनने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आगामी 3-4 दिनों के बाद मानसून गतिविधियों में तेजी दर्ज की जाएगी। रविवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान 37.0 से 44.3 और न्यूनतम तापमान 25.0 से 29.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
प्रदेश में दिन के तापमान की स्थिति
महेंद्रगढ़ एडब्ल्यूएस 44.3
हिसार एएमएफयू 42.7
बावल रेवाड़ी 42.2
बौपानी फरीदाबाद 42.1
रोहतक 41.8
भिवानी 41.3
पांडू पिंडारा जींद 40.9
फतेहाबाद एडब्ल्यूएस 40.3
Next Story