हरियाणा

शराब दुकान में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Rani Sahu
2 May 2022 8:21 PM IST
शराब दुकान में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
x
हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित एक शराब की दुकान में भीषण आग लग गई

Gurugram Wine Shop Fire : हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित एक शराब की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड स्थित एक शराब की दुकान में सोमवार दोपहर को आग लग गई। उन्होंने बताया कि सेक्टर 53-54 रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास स्थित दुकान में दोपहर करीब 12.10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
एक वरिष्ठ दमकल अधिकारी ने कहा कि हमारी टीम समय पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ऐसा हो सकता है।
आग के चलते आसपास के इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया था। भीड़भाड़ वाले रोड पर स्थित इस दुकान में आग लगने से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में थोड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी।


Next Story