हिमाचल प्रदेश

किराये के कमरे में नकली नोट छाप रहा था मंडी निवासी युवक, पुलिस ने पकड़ा

Gulabi Jagat
10 July 2022 2:22 PM GMT
किराये के कमरे में नकली नोट छाप रहा था मंडी निवासी युवक, पुलिस ने पकड़ा
x

Fake Currency In Shimla, हरियाणा के हिसार में नकली नोट बरामद होने के तार शिमला से भी जुड़े हैं। हिसार पुलिस ने शनिवार को राजधानी शिमला से एक युवक को गिरफ्तार किया है। हिसार पुलिस की टीम ने इस कार्रवाई को गुपचुप तरीके से किया। आरोपित के कमरे से लैपटाप, प्रिंटर, मोबाइल फोन सहित कुछ नोट भी बरामद हुए हैं। पुलिस इन्हें कब्जे में लेकर अपने साथ ले गई है। आरोपित की पहचान नवनीत निवासी गांव मुंडखर, डाकघर तलेली, पुलिस स्टेशन सुंदरनगर (मंडी) के तौर पर हुई है। आरोपित संजौली के नागदेवा भवन में किराये के कमरे में रहता था। जो नकली नोट पुलिस ने बरामद किए हैं, वे एक तरफ से प्रिंट थे

हिसार पुलिस ने इस मामले में कुछ दिन पहले मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपित से पूछताछ के आधार पर हिसार पुलिस शिमला पहुंची। एसपी शिमला डा. मोनिका ने बताया कि इस मामले की जांच हिसार पुलिस कर रही है।
चार युवकों ने किराये पर लिया है कमरा
शिमला पुलिस के अनुसार इस कमरे में चार युवक रहते हैं। इनमें तीन दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इन्होंने मकान मालिक को बताया था कि विद्यार्थी हैं। इनके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस इस मामले में केवल एक गिरफ्तारी बता रही है। हालांकि, बताया जा रहा है कि दो लोगों को शिमला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद हिसार पुलिस ने शिमला पुलिस को सूचना दी थी।
शिमला शहर में मचा हड़कंप
राजधानी शिमला में नकली नोट बनाने की सूचना मिलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। शहर के बीच आरोपित रह रहे थे और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। कारोबारी इससे ज्यादा परेशान हैं कि कहीं आरोपित नकली नोट तो नहीं दे गए हैं।
आदेश के बावजूद लोग नहीं करवाते सत्यापन
शिमला पुलिस ने किरायेदार रखने से पहले थाना में पंजीकरण करवाने का आदेश दे रखा है। इसके बावजूद भवन मालिक लंबी प्रक्रिया से बचने के लिए रेंट एग्रीमेंट बनाकर कमरे किराये पर दे देते हैं।
Next Story