हरियाणा

शख्स का अपहरण, परिवार वालों ने सफीदों-पानीपत मार्ग में लगाया जाम

Gulabi Jagat
5 July 2022 10:24 AM GMT
शख्स का अपहरण, परिवार वालों ने सफीदों-पानीपत मार्ग में लगाया जाम
x
शख्स का अपहरण
सफीदों में रुपये के लेन-देन को लेकर एक होटल मैनेजर का अपहरण हो गया। परिवार के लोगों ने एक युवक पर पहले झगड़ा करने और उसके बाद उसका अपहरण करने का आरोप लगाया है। सफीदों पुलिस ने सोमवार देर रात को ही उसके अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था और उसकी बरामदगी के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन सोमवार सुबह तक उसका सुराग नहीं लगा।
होटल मैनेजर का कोई सुराग नहीं लगने पर परिवार के लोगों ने सफीदों-पानीपत मार्ग को जाम कर दिया। जहां पर पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मोबाइल की लोकेशन के आधार पर युवक का पता लगाया जा रहा है, लेकिन परिवार के लोगों का कहना है कि जब तक उसकी बरामदगी नहीं होती तब तक जाम नहीं खोलेंगे। मार्ग जाम होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई और वाहनों को लिंक रास्तों से निकाला गया।
सफीदों के वार्ड सात निवासी सुमन देवी ने बताया कि उसका पति बलविंद्र सैनी सफीदों के एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। मेरे पति का गांव पाजू कलां निवासी कृष्ण के साथ रुपये का लेन-देन था। सोमवार रात को उसका पति बलविंद्र अपने भतीजे नवीन के साथ पुरानी चुंगी के पास मोबाइल की दुकान पर बैठा हुआ था। जहां पर आरोपित कृष्ण आया और कहने लगा कि मैंने तेरे जो रुपये देने हैं वह अपने भाई बजिंद्र की हैचरी पर जाकर देगा। इसलिए बलविंद्र उसकी बातों में आकर कृष्ण के साथ चला गया। इससे पहले कृष्ण के साथ झगड़ा हुआ था।
रात को करीब साढ़े नौ बजे उसके पति बलविंद्र का दूसरे भतीजे सुनील के पास फोन आया। इसमें बलविंद्र ने बताया कि उनको बचा लो, यह लोग उसको मार डालेंगे। इसके बाद फोन कट गया, बलविंद्र ने जब फोन किया उस समय उस पर हमला करने की आवाज आ रही थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने भी अपने स्तर पर प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने गांव पाजू कलां निवासी कृष्ण के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
Next Story