
x
Gurgaon गुड़गांव: रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किया जा रहा है। पुराने ढांचे को तोड़कर नौ मंजिला नई इमारत बनाई जा रही है। फिलहाल तीन मंजिल तक पिलर का स्ट्रक्चर तैयार हो गया है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और इसमें स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाई देगी।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुड़गांव रेलवे स्टेशन के पुनर्निमाण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस परियोजना में रेलवे स्टेशन के पुराने ढांचे को तोड़कर नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल तीन मंजिल भवन का स्ट्रक्चर तैयार हो गया है। तीन मंजिल तक बड़े-बड़े लोहे के पिलर खड़े कर दिए गए हैं। अब चौथे मंजिल की तरफ काम बढ़ रहा है। हर मंजिल पर तीन लेयर में निर्माण कार्य होगा।
रेलवे स्टेशन की नई बनने वाली नौ मंजिला बिल्डिंग लोहे के मजबूत पिलर पर ही टिकी होगी। अभी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक कक्ष को छोड़कर बाकी जगहों पर काम किया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक कक्ष के बाहर लोहे के पिलर लगाए जा रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक वाली बिल्डिंग सबसे अंतिम में तोड़ी जाएगी।
इसी बिल्डिंग में ट्रेन संचालन से संबंधित सारी यांत्रिक वस्तुएं रखी हुई हैं। दूसरी जगह व्यवस्था होने पर यहां से मशीनों को शिफ्ट करने के बाद इस भवन को भी तोड़ा जाएगा। हालांकि, इसमें अभी समय लगेगा। परियोजना में तीन सौ से अधिक श्रमिक काम में जुटे हुए हैं। स्टेशन के बाहर और अंदर दोनों हिस्सों में काम चल रहा है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के अन्य रेलवे स्टेशनों के साथ गुड़गांव रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प किया जा रहा है। 26 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया था।
नई बिल्डिंग दिल्ली की विरेंद्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी बना रही है। इस परियोजना को पूरा करने में लगभग तीन साल का समय लगेगा। योजना पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। स्टेशन बिल्डिंग के डिजाइन में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला की झलक दिखाई देगी। यहां पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी।
यह भी जानिए
300 करोड़ की अनुमानित लागत है रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास काम में
3 साल में बनकर तैयार होगा गुड़गांव रेलवे स्टेशन का नया भवन
9 मंजिला नए भवन में पहली मंजिल पर अत्याधुनिक हाल में यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाएं होंगी।
6 मंजिल को कमर्शियल रूप में इस्तेमाल में लाया जाएगा, इसमें कैफेटेरिया जैसी सुविधा मिलेगी
3 मंजिल को रेलवे के कामकाज के इस्तेमाल में लाया जाएगा
50 मीटर चौड़ा होगा एयर कानकोर्स
Tagsगुड़गांव स्टेशनमेकओवर शुरू300 करोड़भव्य 9 मंजिला संरचनाGurgaon stationmakeover started300 croresgrand 9 storey structureजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





