छत्तीसगढ़

लाईनमेन की सड़क हादसे में मौत, पुल से गिरा

Nilmani Pal
2 Jun 2025 3:27 PM IST
लाईनमेन की सड़क हादसे में मौत, पुल से गिरा
x
छग

रायगढ़। बिजली विभाग का लाईनमेन बाइक समेत पुल से नीचे गिर गया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला छाल थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती खरसिया का रहने वाला ईश्वर शरण पांडे 45 साल बिजली विभाग के एडू फिटर में लाईनमेन के पद पर पदस्थ था। हर दिन की तरह वह रविवार को अपनी बाइक से काम पर गया था। रात में काम खत्म होने के बाद बाइक से वापस घर आने को निकला। जहां एडू के पुराने पुल पर रेलिंग नहीं होने से वह अनियंत्रित होकर बाइक समेत पुल के नीचे गिर गया। इससे उसे गंभीर चोट पहुंची। घटना के बाद जब आसपास के लोगों को जानकारी हुई, तो मामले की सूचना बिजली विभाग व पुलिस को दी गई।

ऐसे में पुलिस व बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और तत्काल ईश्वर शरण पांडे को अस्पताल ले गए, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जूट गई है।


Next Story
null