हरियाणा

महंत की हत्या, फावड़े से बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

jantaserishta.com
29 May 2022 6:53 PM IST
महंत की हत्या, फावड़े से बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
x
पढ़े पूरी खबर

रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले में एक डेरे के महंत की हत्या कर दी गई. घटना धामड़ गांव की है जहां डेरे के महंत की फावड़े (कस्सी) से हत्या कर दी गई. महंत लगभग 3 महीने पहले ही डेरे में रहने के लिए आए थे. मारे गए महंत का नाम काला पूरण पुरी है.

घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है और दावा किया है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलास कर दिया जाएगा.
महंत काला पूरण पुरी लगभग 3 महीने पहले धामड़ गांव में स्थित मदलिशाला डेरे में रहने के लिए आए थे. रविवार की सुबह उनका शव खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा हुआ मिला. फावड़े से उनके गर्दन पर हमला कर हत्या की गई थी.
ग्रामीणों ने जब सुबह महंत का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया.
इस हत्याकांड को लेकर सदर थाना प्रभारी रामनिवास का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कई सबूत जुटाए हैं. अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.
पुलिस ने भी माना है कि धारदार हथियार से हत्या की गई है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अन्य कारणों का भी खुलासा हो पाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story