हरियाणा

Loharu: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

Admindelhi1
2 March 2026 5:12 PM IST
Loharu: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
x
"हादसे में दो लोग प्रभावित, एक की मौत"

लोहारू: गांव बिसलवास में बस स्टैंड के नजदीक रविवार को सुबह 11 बजे कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक राजकुमार पुत्र रामअवतार के छोटे भाई सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव बिसलवास के बस स्टैंड पर खड़ा था। उसका भाई राजकुमार (40) बाइक पर सवार होकर किसी काम से लोहारू की ओर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों राजकुमार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसा इतना भीषण था कि राजकुमार पुत्र रामअवतार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजकुमार पुत्र धर्मचंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक राजकुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मौके पर पहुंचे लोहारू थाना के उप निरीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

Next Story