हरियाणा

हरियाणा में एक बार फिर बड़े पैमाने पर हुए तबादले, एक आईएएस और 8 एचसीएस अफसरों के तबादले

mukeshwari
1 Jun 2023 5:05 PM GMT
हरियाणा में एक बार फिर बड़े पैमाने पर हुए तबादले, एक आईएएस और 8 एचसीएस अफसरों के तबादले
x

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और 8 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग के सचिव एवं नियंत्रक रवि प्रकाश गुप्ता आईएएस को राजस्व एवं आपदा विभाग में सचिव लगाया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण गुरूग्राम-11 की सम्पदा अधिकारी सुमन भान्खड एचसीएस को वर्तमान कार्यभार के अलावा प्रदीप सिंह आईएएस के स्थान पर भूमि अधिग्रहण अधिकारी गुरूग्राम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

जसपाल सिंह उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) बिलासपुर को उनके वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त अशोक कुमार -11 के स्थान पर नगराधीश यमुनानगर का कार्यभार सौंपा गया है। यमुनानगर के नगराधीश अशोक कुमार -11 को उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) इन्द्री लगाया गया है।

दिलबाग सिंह उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) इन्द्री को पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासक) का कार्यभार दिया गया है। नवदीप सिंह,प्रबंध निदेशक सहकारी चीनी मिल, पानीपत को पूजा चांवरिया के स्थान पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हरियाणा में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।

कैथल के नगराधीश गुलजार मलिक को सम्पदा अधिकारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पानीपत तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारी पानीपत लगाया गया है। पुलकित मल्होत्रा को सम्पदा अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, करनाल का कार्यभार दिया गया है। उपमण्डल अधिकारी (ना0) कलायत देवेन्द्र शर्मा को वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त गुलजार मलिक एचसीएस के स्थान पर नगराधीश कैथल का कार्यभार सौंपा गया है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story