
x
Rewari रेवाड़ी : में ज़मीनों के कलेक्टर रेट में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने जा रही है। शहर से सटे गांवों में एक एकड़ ज़मीन का कलेक्टर रेट एक करोड़ तक पहुंच जाएगा। राजस्व विभाग ने तहसील परिसर में नए कलेक्टर रेट की सूची लगाकर आपत्तियां मांगी हैं। यह नई दरें 4 अगस्त से लागू होंगी जिससे शहर के बाहरी इलाकों में घर बनाना महंगा हो जाएगा।
तेजी के साथ विकसित हो रहे रेवाड़ी के ग्रामीण एरिया में जमीनों के कलेक्टर रेट 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे। इनमें शहर के साथ लगते काफी गांव शामिल है, जिनकी एक एकड़ जमीन का कलेक्टर रेट एक करोड़ तक पहुंच जाएगा।
इसके अलावा शहर में कुछ एक एरिया को छोड़कर ज्यादातर जगह 10 से 20 प्रतशित की बढ़ोतरी संभव है। यह बढ़ोतरी चार अगस्त से लागू होगी। इससे पहले राजस्व विभाग की तरफ से बुधवार को तहसील परिसर में बकायदा नए कलेक्टर रेट से संबंधित सूची चस्पा कर आपत्तियां मांगी गई है। यह प्रक्रिया तीन अगस्त दोपहर 12 बजे तक चलेगी। आपत्तियों के बाद नए कलेक्टर रेट लागू हो जाएंगे।
TagsHaryanadistrictlandrates increasedcollector rateshuge jumpजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





