हरियाणा

हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर, हालत गंभीर

Gulabi Jagat
19 May 2022 4:34 PM IST
हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर, हालत गंभीर
x
हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर
पानीपत: गुरुवार को पानीपत सेक्टर29 स्तिथ फ्लोरा चौक पर बड़ा हादसा हो गया. यहां एक मजदूर ट्रॉली से लकड़ियां उतार रहा था. लकड़ी उतारते समय मजदूर ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया. हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मजदूर झुलस (worker got electrocuted in panipat) गया. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डॉयल 112 (पानीपत पुलिस) को दी.सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हाई वोल्टेज करंट की वजह से झुलसे मजदूर को अपनी गाड़ी के जरिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया.
डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारी रवि ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि सेक्टर 29 फ्लोरा के पास शॉर्ट सर्किट के कारण कोई हादसा हो गया है. जिसके बाद वो मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ट्रैक्टर ट्रॉली से लकड़ी उतार रहा मजदूर ही हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया था.
जिसके बाद वो खुद मजदूर को अपनी गाड़ी में लेकर इलाज करवाने के लिए सिविल हॉस्पिटल में पहुंचे और मजदूर को सिविल अस्पताल में एडमिट करवाया. डॉक्टर नेहा ने जानकारी देते हुए बताया कि झुलस हुआ मजदूर उनके पास आया था और अस्पताल स्टाफ ने तुरंत उसका प्रथमिक उपचार शुरू कर दिया. मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया.
Next Story