हरियाणा

Kurukshetra: शादी के 10 महीने बाद पत्नी की संदिग्ध मौत

Admindelhi1
22 Jan 2026 7:54 PM IST
Kurukshetra: शादी के 10 महीने बाद पत्नी की संदिग्ध मौत
x

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र जिले के गांव सारसा में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। लड़की पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के भी आरोप लगाए हैं।

लड़की पक्ष ने बताया कि लगभग 10 महीने पहले लड़की की शादी गांव सहरसा में की थी। लड़की का पिता नहीं है इसलिए वह अपनी हैसियत अनुसार उन्होंने दहेज दिया था, लेकिन उसके बावजूद भी उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उनके पास फोन आया कि उनकी लड़की ने सुसाइड कर लिया लेकिन जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनकी लड़की बेड पर लेटा रखी थी। उन्होंने कहा कि उनकी लड़की को लड़के वालों ने मारा है, इसलिए वह उचित कानूनी कार्यवाही चाहते हैं।

वहीं थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि एक लड़की ने गांव सारसा में सुसाइड कर लिया है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगामी कर शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि लड़की के भाई की शिकायत पर लड़के वालों पर मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही की जा रही है।

Next Story