
x
Kurukshetra कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में न्यू अनाज मंडी में आढ़त की दुकान चलाने वाले दो साझेदारों के साथ 2 लाख 50 हजार रुपए के चेक में कथित ओवरराइटिंग कर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक कर्मियों की मिलीभगत से चेक में नाम के आगे अक्षर जोड़कर राशि किसी अन्य खाते में ट्रांसफर करवा ली गई।
पीड़ित देसराज और बृजमोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की कुरुक्षेत्र शाखा से 2.50 लाख रुपए का चेक जारी किया था, जिसे कंपनी के कर्मचारी राहुल को जमा कराने के लिए दिया गया। यह चेक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मेन ब्रांच, गोल बैंक चौक, थानेसर स्थित रिया जिंदल के खाते में लगाया जाना था। बताया जा रहा है कि राहुल ने चेक पीएनबी की क्लर्क को सौंपा, लेकिन तीन दिन तक रकम खाते में नहीं पहुंची। जब बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो खुलासा हुआ कि क्लर्क ने चेक किसी अन्य सहयोगी को थमा दिया।
आरोप है कि चेक में ओवरराइटिंग कर नाम में बदलाव किया गया और अगले ही दिन खाते से राशि निकाल ली गई। पीड़ितों का कहना है कि भुगतान से पहले बैंक ने किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की। चेक के पीछे मोबाइल नंबर भी दर्ज था, लेकिन वह गलत पाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsKurukshetra2.50 लाखओवरराइटिंगरकमKurukshetra2.50 lakhoverwritingamount जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





