
x
Kurukshetra कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में एक विवाहिता की फांसी से संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला की पहचान 26 वर्षीय मुस्कान, निवासी हबाना गांव, के रूप में हुई है। मुस्कान ने करीब एक साल पहले 8 अक्टूबर 2024 को अजय नामक युवक से लव-मैरिज की थी
मृतका के परिवार का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि गला दबाकर की गई हत्या है। उनके अनुसार मुस्कान के शरीर पर कई तरह के निशान मिले हैं और उसकी हालत देखने से साफ लगता है कि उस पर अत्याचार किया गया था।
मुस्कान के भाई अब्बास खान वासी स्टेशन माजरी ने शाहबाद पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उसकी बहन का पति अजय , सास व ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर मुस्कान को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी। आरोप यह भी है कि मुस्कान पर उसका बहनोई अजय मुस्कान पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी लगातार प्रताड़ना की वजह से उसकी सेहत बिगड़ती जा रही थी।
परिजनों के अनुसार बीती शाम उन्हें सूचना मिली कि मुस्कान की तबीयत खराब है। जब वे ससुराल पहुंचे तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया।
थाना शाहाबाद के SHO सुनील वत्स ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 80 और 3(5) के तहत अजय सहित अन्य ससुरालजनों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है।शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ़ होगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsKurukshetraविवाहितमौतMarriedDeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





