हरियाणा

Kurukshetra: देशद्रोही बयान पर केस, कुरुक्षेत्र में युवक के खिलाफ FIR

Admindelhi1
26 July 2025 4:23 PM IST
Kurukshetra: देशद्रोही बयान पर केस, कुरुक्षेत्र में युवक के खिलाफ FIR
x

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र में एक युवक को 112 पर कॉल कर महिला कर्मी से अभद्रता करना महंगा पड़ा गया। विकास नगर निवासी 32 वर्षीय पवित्र सिंह के खिलाफ देशद्रोह और BNS-79 की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। युवक पर आरोप है कि गुरुवार रात उसने डायल 112 पर कॉल कर महिला कर्मचारी और पुलिस अधिकारियों से अभद्रता की, भारतीय सेना को भी गालियां दीं।

पुलिस के अनुसार युवक की कॉल के बाद थर्ड गेट चौकी की टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस करते हुए घर पहुंची। पुलिस की भनक लगने के बाद आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़ा। टीम के साथ डीएसपी सुनील कुमार भी मौजूद थे। टीम ने अंदर जाकर देखा तो युवक नग्न हालत में खून से लथपथ मिला। पुलिस का दावा है कि युवक ने तेजधार हथियार से खुद को घायल किया। वही अस्पताल में भर्ती युवक ने आरोप लगाया कि उसकी यह हालत पुलिस ने की है। उसकी गर्दन और सीने पर गहरे घाव पाए गए हैं।

Next Story