
x
Kurukshetra: कुरुक्षेत्र जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की साइड लगने से होंडा सिटी कार चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे उसकी कार सड़क से नीचे खदान में जा गिरी और पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा बीती शाम उस समय हुआ जब युवक अपनी कार से कुरुक्षेत्र से करनाल की ओर लौट रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। मृतक की पहचान संजीव उप्पल निवासी सेक्टर‑36 करनाल के रूप में हुई है, जो अपने काम से कुरुक्षेत्र आया हुआ था और शाम करीब सवा छह बजे लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।
मृतक के भाई राजेश कुमार के अनुसार सेक्टर‑4 और 8 के उमरी रोड चौराहे के पास नीले रंग के मारका फार्म ट्रैक्टर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हुए संजीव की कार को जोरदार साइड मारी, जिसके झटके से कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खदान में पहुंच गई और पेड़ से जा टकराई।
TagsKurukshetraट्रैक्टरटक्करकार सवारमौत Kurukshetratractorcollisioncar riderdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





