हरियाणा

Kurukshetra: दो पक्षों में खूनी झड़प, अस्पताल में घायलों से मारपीट

Sarita
25 Aug 2025 7:40 AM IST
Kurukshetra: दो पक्षों में खूनी झड़प, अस्पताल में घायलों से मारपीट
x
Kurukshetra कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा क्षेत्र के गाँव मेहरा में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, जिससे गाँव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान गाँव मेहरा निवासी अरुण और एक अन्य युवक के रूप में हुई है।
घटना के बाद जब घायलों को इलाज के लिए लाडवा के सरकारी अस्पताल लाया गया, तो वहाँ भी स्थिति बेकाबू हो गई। आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने अस्पताल पहुँचकर घायलों पर दोबारा हमला कर दिया और उनके वाहनों में भी तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और उनके बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इस पुरानी रंजिश ने अब हिंसक रूप ले लिया है।
लाडवा थाना प्रभारी सुनील वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गाँव मेहरा में दो पक्षों में मारपीट हो रही है। जब पुलिस टीम अस्पताल पहुँची, तो वहाँ तोड़फोड़ और मारपीट की पुष्टि हुई। फिलहाल घायलों का लाडवा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story