हरियाणा

Kurukshetra: 2 कारों की आमने-सामने टक्कर, 4 लोगों की मौत

Sarita
29 Sept 2025 10:29 AM IST
Kurukshetra: 2 कारों की आमने-सामने टक्कर, 4 लोगों की मौत
x
Kurukshetra कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा घरासी गांव के पास हुआ जब एक टाटा हैरियर और मारुति स्विफ्ट की आमने-सामने की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पबनावा गांव के पूर्व सरपंच रामपाल के भाई ऋषि, उनकी पत्नी लीला, भाभी संतोष और रिश्तेदार परवीन टाटा हैरियर में अंबाला जा रहे थे। बताया गया कि ऋषि की पत्नी लीला का कुछ दिन पहले ऑपरेशन हुआ था और वे दवा लेने मुलाना (अंबाला) जा रहे थे।
मारुति स्विफ्ट (एचआर 13एफ 3611) में यमुनानगर के छह लोग सवार थे। टक्कर लगने से स्विफ्ट में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों कारों के दरवाजे काटकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story