हरियाणा

अपनों ने की किये क़त्ल, घर में ही रहते थे हत्या के आरोपी

Admin2
29 May 2022 4:28 PM IST
अपनों ने की किये क़त्ल, घर में ही रहते थे  हत्या के आरोपी
x
गुरुग्राम

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : गुरुग्राम के डीएलएफ क्षेत्र में 26 मई को एक युवक की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके साले और सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है जीजा के धमकाने पर साले ने उसके सिर में लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। घायल हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।आरोपी व उसकी मां ने मृतक की पत्नी को बताया था कि उसका पति सीढ़ियों से नीचे गिर गया था, जिस कारण उसे गहरी चोटें आईं, लेकिन मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर किसी भारी वस्तु हमला करने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया था।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी मृतक के साले सूरज राय और सास मालती राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। आरोपी साले ने जीजा द्वारा डांटने पर लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।
Next Story