हरियाणा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : कुश्ती में हरियाणा का दबदबा, 2 स्वर्ण पदक लड़कियों के नाम

Admin2
6 Jun 2022 12:44 PM GMT
खेलो इंडिया यूथ गेम्स : कुश्ती में हरियाणा का दबदबा, 2 स्वर्ण पदक लड़कियों के नाम
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : हरियाणा के पहलवानों ने कुश्ती में अपना दम दिखाकर 5 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में अपना स्थान बरकरार रखा है। 5 में से 2 स्वर्ण पदक लड़कियों के नाम रहे।

51 किलोग्राम में हरियाणा का क्लीन स्वीप
51 किलोग्राम भार वर्ग के ग्रीको-रोमन लड़कों की कुश्ती में हरियाणा ने क्लीन स्वीप किया। स्वर्ण पदक के लिए खेला गया मैच सबसे खास रहा, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी हरियाणा के थे। इसमें रोनित ने 3 प्वाइंट के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया और राहुल ने 1 प्वाइंट के साथ रजत पदक जीता।
इसी स्पर्धा में हरियाणा के कपिल दलाल और पंजाब के स्माइल ने कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर रोहित शर्मा ने कहा कि स्वर्ण पदक जीतकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे 7 साल से कुश्ती लड़ रहे हैं।
Next Story