हरियाणा

Karnal: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Sanjna Verma
26 Jun 2024 9:38 PM IST
Karnal: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
x
Karnalकरनाल: करनाल में आज मंगलवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक Haridwar घूमने जाना चाहता था। इसके लिए उसने परिवार से पैसे मांगे थे, लेकिन जब परिवार ने पैसे देने से मना कर दिया तो उनकी आपस में कहासुनी हो गई। जिसके बाद वह रात को ही घर से बाहर निकल गया था।
इसके बाद सुबह उसका शव रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान बसताड़ा गांव के रहने वाले रमनदीप सिंह (उम्र 20) के रूप में हुई है। राजकीय रेलवे पुलिस ने मृतक का
PM
कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक के मामा बलिंद्र सिंह ने बताया कि घर वालों ने सोमवार की रात को ही उसकी तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह मंगलवार को रेलवे लाइन पर जीआरपी को उसका शव मिला। इसके बाद रेलवे POLICE ने मृतक के मोबाइल की जांच की और उन्हें परिवार को इस घटना की सूचना दी।
उन्होंने बताया कि रमनदीप घर का इकलौता बेटा था और वह मजदूरी करता था। उसके पिता नरेंद्र की 10 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। घर में उसकी मां और दादा-दादी हैं। रमनदीप की एक छोटी बहन भी है, उसकी 1 साल पहले शादी हो चुकी है।
Next Story