भारत

महिला ने 5 साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर किया सुसाइड, पिता से आखिरी बार कराई बात

jantaserishta.com
21 Jun 2024 8:22 AM IST
महिला ने 5 साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर किया सुसाइड, पिता से आखिरी बार कराई बात
x

सांकेतिक तस्वीर

पति की हैसियत से बाहर था.
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के लातूर में एक महिला ने अपनी 5 साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी. यह घटना दो दिन पहले मध्य महाराष्ट्र के लातूर जिले के निलंगा तहसील के मालेगांव में हुई है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि मां भाग्यश्री अपने बेटे और बेटी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) से मान्यता प्राप्त स्कूल में भेजना चाहती थी, जो उसके पति की हैसियत से बाहर था.
मृतक महिला भाग्यश्री की एक बेटी थी और बेटा है. अपने बच्चों को सीबीएसई स्कूल ना भेज पाने पर वह काफी उदास रहती थी. उसका मन था कि बाकी बच्चों की तरह उसके बच्चे भी सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ें, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. इसी कारण मां ने अपनी 5 साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली.
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को औरद शाहजानी पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति के पास डेढ़ एकड़ जमीन है और परिवार की आजीविका मुख्य रूप से बकरियां चराने पर निर्भर थी. पिछले साल ही भाग्यश्री की मां की मौत हो गई थी. उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर इस वजह से उदास रहती थी.
मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी बेटी के साथ दूसरे किसान के कुएं पर गई. वहां से उसने अपने पति वेंकट हाल्से को वीडियो कॉल किया और उसे आखिरी बार बेटी का चेहरा देखने के लिए कहा और फिर लड़की के साथ कुएं में कूद गई.
इसके बाद स्थानीय निवासियों की मदद से पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकाला. परिवार के सदस्यों के अनुसार, महिला ने अपने बेटे को भी कुएं पर ले जाने की कोशिश की थी, जो खेल रहा था, लेकिन वह फिसल गया और बच गया. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story