हरियाणा

Karnal: करनाल में स्कूल बस हादसा, ड्राइवर की बहादुरी से 30 बच्चों की जान बची

Admindelhi1
12 March 2026 4:10 PM IST
Karnal: करनाल में स्कूल बस हादसा, ड्राइवर की बहादुरी से 30 बच्चों की जान बची
x

करनाल: सेक्टर-6 स्थित गुरु ब्रह्मानंद चौक के पास बुधवार को निजी स्कूल बस का टायर फटने पर हुए शार्ट सर्किट से धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे और उन्हें घर छोड़ा जा रहा था। धुआं उठते ही चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोककर सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। इसके कुछ ही देर बाद बस में आग लग गई, जिसे चालक और कंडक्टर ने अग्निशामक यंत्रों की मदद से बुझा दिया।

आरपीएस स्कूल की बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। जब बस सेक्टर-6 के गुरु ब्रह्मानंद चौक के पास पहुंची तो अचानक बस का अगला टायर फट गया, जिसके बाद बस से धुआं निकलने लगा। बस में बैठे – बच्चों में घबराहट हो गई लेकिन चालक ने तुरंत स्थिति को – संभालते हुए बस को साइड में रोक दिया और सभी बच्चों – को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बस चालक सतीश कुमार – ने बताया कि बच्चों को उतारते ही बस में आग लग गई, – लेकिन बस में मौजूद अग्निशामक यंत्रों की मदद से उन्होंने – और कंडक्टर ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।

Next Story