
x
Karnal करनाल: हरियाणा में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। ताज़ा मामला करनाल से सामने आया है जहाँ निगदू गाँव में एक युवक पर चाकुओं से हमला किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह रात करीब साढ़े आठ बजे सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के पास खड़ा था। उसके साथ एक और युवक मौजूद था। इसी दौरान छह युवकों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले के बाद बलराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित ने बताया कि करीब एक महीने पहले गाँव की गली से निकालते समय तीनों आरोपियों से कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते बदमाशों ने हमला किया है। बलराम की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है
TagsKarnalरंजिशयुवकहमलाKarnalenmityyouthattack Karnalattack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





