हरियाणा

Karnal: कुत्ते को बांधने की बात पर हमला, दो पक्षों में मारपीट

Tara Tandi
9 Aug 2024 11:58 AM IST
Karnal:  कुत्ते को बांधने की बात पर हमला, दो पक्षों में मारपीट
x
Karnal कर्नल: हरियाणा के करनाल में पड़ोसियों ने एक परिवार पर लोहे की रोड, लाठी–डंडे आदि से हमला कर दिया। आरोपियों ने महिलाओं को बेरहमी से पीटा। जिससे एक महिला के पैर में फ्रेक्चर हो गया वहीं दूसरी महिला के हाथ में गंभीर चोटें आई है। जबकि व्यक्ति पर हुए हमले में उसके मुंह का मांस तक फट गया।
पीड़ितों के पहचान करनाल के रामनगर निवासी राहुल, राहुल की मां ऊषा रानी, राहुल की पत्नी शिवानी के रूप में हुई है। राहुल पेशे से ऑटो–चालक है। पुलिस को शिकायत देते हुए राहुल ने बताया की उनके पड़ोसियों ने पिटबुल कुत्ता पाल रखा है। जिसका उनके पास लाइसेंस तक मौजूद नहीं है।
सुबह जब वह काम के लिए निकला तो कुत्ता सामने आ गया। जिसके बाद उसने पड़ोस में रह रहे हर्षदीप से कहा कि कुत्ते को बांध कर रखा करे। क्युकी हमारे घर में छोटा बच्चा है। परिवार को डर है कि कुत्ता बच्चे पर हमला कर सकता है।
जिस बात पर पड़ोसियों आकर परिवार पर हमला बोल दिया। पड़ोसियों ने सबको बेरहमी से पीटा। आरोपी व्यक्ति को तब तक पीटते रहे जब तक वह बुरी तरह घायल हो गया। व्यक्ति का जबड़ा टूट गया। उसके मुंह का मांस भी फट गया।
आरोपियों के हमले में पत्नी शिवानी के हाथों पर गंभीर चोटें आई है। हमले में वह भी गंभीर रूप से घायल है। मां ऊषा रानी को आरोपी ने पीट – पीट कर पैर ही तोड़ दिया। महिला के पैरों में फ्रेक्चर आया है। सभी घायलों का कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
रामनगर थाना पुलिस ने राहुल की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच–पड़ताल की जायेगी। जांच में दोष सिद्ध होने पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जायेगी।
Next Story