
x
Karnal accident: हरियाणा में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। करनाल के कैथल रोड पर एक हादसा हुआ जिसमें कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। दरअसल, करनाल के कैथल रोड पर पुलिस लाइन के पास कैथल की तरफ से एक ट्रक आ रहा था। स्पीड ब्रेकर होने की वजह से ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। तभी पीछे से एक कार आ रही थी, जिसने ब्रेक नहीं लगाए। वो कार ट्रक के अंदर जा घुसी। इस हादसे में व्यक्ति काफी देर तक कार के अंदर फंसा रहा। उस समय वहां करनाल एसटीएफ की गाड़ी आ रही थी, जिसने व्यक्ति को कार से बाहर निकाला।
जिसके बाद उसे पहले करनाल के सिविल अस्पताल और फिर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति आर्मी का अधिकारी बताया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर है। हादसे के बाद लगा जाम आपको बता दें कि हादसे के बाद कैथल रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा। फिलहाल दोनों गाड़ियों को कैथल रोड से अलग कर दिया गया है, ताकि कोई और हादसा न हो। पुलिस प्रशासन लोगों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील करता है ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
TagsKarnalहादसेआर्मीअफसरघायलKarnalaccidentArmy officer seriously injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





