हरियाणा
Karnal: घरेलू तनाव से परेशान युवक ने अस्पताल से कूदकर दी जान देने की कोशिश
Tara Tandi
29 July 2025 11:48 AM IST

x
Karnal करनाल: पत्नी की दादी के तानों से परेशान होकर पति ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लेकर आया था। वहीं पत्नी की दादी भी अस्पताल पहुंच गई। दादी ने व्यक्ति को खरी–खोटी सुनानी शुरू कर दी। दादी के तानों से तंग आकर व्यक्ति ने आत्महत्या करने के इरादे से तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
कल्पना चावला की तीसरी मंजिल से छलांग लगाने के बाद परिजनों ने व्यक्ति को तुरंत उसी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल की मंजिल से छलांग लगाने के कारण अस्पताल में भी हड़कंप मच गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने व्यक्ति को चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।
व्यक्ति की पहचान गांव रांवर निवासी 26 वर्षीय रजत के रूप में हुई है। रजत के परिजनों ने बताया कि रजत का एक वर्ष पहले विवाह हुआ था। रजत की पत्नी गर्भवती थी, जिसकी अचानक तबियत बिगड़ने पर उसे सरकारी अस्पताल के जाया गया। खबर मिलते ही पत्नी की दादी भी अस्पताल पहुंच गई।
पत्नी की दादी ने सरकारी अस्पताल में पत्नी को भर्ती कराने पर एतराज जताया और ताने देने लगी। दादी ने रजत को ताने देने शुरू कर दिए कि तू अपनी पत्नी को सरकारी अस्पताल में लेकर आ गया, प्राइवेट में क्यों नहीं लेकर गया। जिसके बाद रजत गुस्से में अस्पताल की तीसरी मंजिल पर चला गया।
लेकिन कुछ देर बाद वह वापस पत्नी के पास आया तो दादी ने दुबारा खरी–खोटी सुनानी शुरू कर दी। दादी ने रजत को कहा कि “तू यहां से चला जा या मर जा”। जिसके बाद रजत गुस्से में अस्पताल की तीसरी मंजिल पर पहुंच गया और कुर्सी पर खड़े होकर तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया।
जिसके बाद परिजनों और अस्पताल कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। तुरंत उसे इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। जहां से रजत को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रजत की मां ने भी दादी को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि अभी तक परिजनों द्वारा पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। रजत की हालत गंभीर है, जिसके उपचार किया जा रहा है।
TagsKarnal घरेलू तनावपरेशान युवकअस्पताल कूदकरजान देने कोशिशKarnal domestic tensiontroubled youthtried to commit suicide by jumping into the hospitalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





