हरियाणा

Kaithal News: सड़क किनारे मिला 5 माह का भ्रूण, पुलिस ने शुरू की जांच

Sarita
7 July 2025 1:31 PM IST
Kaithal News: सड़क किनारे मिला 5 माह का भ्रूण, पुलिस ने शुरू की जांच
x
Kaithal: कैथल जिले के गांव पाई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां राजौंद रोड पर एक गली के कोने पर पांच महीने का भ्रूण पड़ा मिला। इस घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आज यानि सोमवार सुबह जब गांव पाई के कुछ दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्होंने राजौंद रोड पर गली के कोने पर एक भ्रूण पड़ा देखा।
अनुमान लगाया जा रहा है कि भ्रूण करीब 5 महीने का है। दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना कैथल ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है। सड़क किनारे भ्रूण मिलने की इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब पुलिस जांच के बाद ही मिल पाएगा। इस मामले को लेकर स्थानीय लोग और प्रशासन सतर्क हैं और उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।
Next Story