हरियाणा

Kaithal: कैथल में मानवता शर्मसार, युवती ने भाई पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Admindelhi1
26 Jun 2025 8:46 PM IST
Kaithal: कैथल में मानवता शर्मसार, युवती ने भाई पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
x

कैथल: रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, जिले के ढांड थाना क्षेत्र के एक गांव में सगे ताऊ के लड़के ने चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत में 19 वर्षीय युवती ने बताया कि वह 11 जून को घर के ऊपर वाले कमरे में अकेली थी। परिवार के सदस्य दूसरे कमरों में थे। तभी ताऊ का लड़का विवेक कमरे में आ गया था। कुछ दिन पहले उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। इस कारण वह मानसिक रूप से थोड़ी परेशान थी। आरोपित ने उसे दिलासा दिलाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती ने इसके बारे में परिवार के लोगों को बताया और महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

युवती की शिकायत पर महिला थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया और मंगलवार शाम को उसे हनुमान वाटिका कैथल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Next Story