हरियाणा
Kaithal : भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से 1 की मौत, 3 घायल
Tara Tandi
2 April 2025 4:03 PM IST

x
Kaithal कैथल: हरियाणा के कैथल में सड़क हादसे के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य 3 युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी युवक कार में सवार हो एक शादी समारोह में जा रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी।
हादसा बुधवार की सुबह पाई–भाणा गांव की रोड पर हुआ था। जब भाणा गांव में आयोजित शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए जा रहे कार सवार युवकों को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने लापरवाही के चलते टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पूंडरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गई। कार में 5 युवक सवार थे, जिनमें से हादसे के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
अन्य 4 घायलों को नागरिक अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया, परन्तु हालत गंभीर होने के चलते एक युवक को चंडीगढ़ पीजीआई में रेफर कर दिया। बाकियों का उपचार नागरिक अस्पताल में किया जा रहा है। मृतक की पहचान गांव बालू निवासी मोहित के रूप में हुई है। जो अस्पताल में अटेंटेड का कार्य करता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि आरोपी की पहचान नहीं हुई है।
TagsKaithal भीषण सड़क हादसाट्रैक्टर टक्कर1 मौत3 घायलKaithal horrific road accidenttractor collision1 death3 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





