हरियाणा

Kaithal : नशेड़ी ने जेल में किया बड़ा कांड, मचा हड़कंप

Sarita
17 Aug 2025 11:10 AM IST
Kaithal : नशेड़ी ने जेल में किया बड़ा कांड, मचा हड़कंप
x
Kaithal कैथल: जिला जेल में बंद एक कैदी ने बाथरूम में लगी ग्रिल पर तौलिए से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है, जो नशे का आदी था। जानकारी के अनुसार, सीवन निवासी सन्नी अविवाहित था। उस पर वर्ष 2019 में सीवन अनाज मंडी से छह बोरी गेहूं चोरी करने का आरोप था। इसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
जमानत मिलने के बाद वह दोबारा अदालत में पेश नहीं हुआ, जिसके चलते उसे 17 मार्च 2025 को पीओ घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उसे 12 अगस्त को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार सुबह जब अन्य कैदियों ने सन्नी का शव फंदे पर लटका देखा तो जेल कर्मचारियों को सूचना दी। पुलिस ने उसके भाई के बयान पर कार्रवाई की है।
Next Story