हरियाणा
Kaithal: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई कार, हादसे में युवक की जान गई
Tara Tandi
12 May 2025 3:36 PM IST

x
Kaithal कैथल : सड़क हादसे का शिकार हुई कार में एक युवक की मौत हो गई। कार में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका उपचार नागरिक अस्पताल में किया जा रहा है। गांव टिका के पास स्थित फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक द्वारा कार को टक्कर मार देने से हादसा हुआ था।
मृतक की पहचान कैथल निवासी 32 वर्षीय कर्मवीर के रूप में हुई है। कर्मवीर अपने दोस्त के साथ कार में सवार हो कैथल से गांव पबनावा जा रहा था। कुरुक्षेत्र रोड से होते हुए जब वह गांव टिका के पास पहुंचे तो फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर जुट लोगों में से किसी ने पुलिस को सूचित किया। इस भीषण हादसे में कार और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने कार्रवाई की। हादसे में ट्रक चालक को भी चोटें आई है।
सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पहुंच कर प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने कर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके दोस्त का उपचार किया जा रहा है। कर्मवीर और उसका दोस्त दोनों हलवाई का काम करते थे।
सदर थाना SHO मुकेश ने बताया कि उन्हें किसी राहगीर द्वारा फ्लाईओवर पर हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिजनों की शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
TagsKaithal तेज रफ्तार ट्रकचपेट आई कारहादसे युवकजान गईKaithal high speed truckcar got hityoung man died in the accidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





