
x
Kaithal कैथल : सड़क हादसे के दौरान एक व्यक्ति और महिला की मौत हो गई। मामला कैथल के गांव सांच–रसीना का है। जहां गांव सांच जाते हुए दोनों हादसे का शिकार हो गए। हादसा एक तेज रफ्तार कार द्वारा बाइक को जोरदार टक्कर मारने के कारण हुआ था। इस हादसे में कार और बाइक दोनों ही वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त है।
मृतकों की पहचान 40 वर्षीय मीना देवी और उसका नौकर 48 वर्षीय भाणा के रूप में हुई है। मीणा अपने नौकर भाणा के साथ किसी काम से गांव सांच जा रही थी। जैसे ही दोनों बाइक पर सवार हो मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो उन्हें तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
जोरदार टक्कर लगने के बाद मीणा देवी और उसका नौकर सड़क पर जा गिरे। दोनों बुरी तरह घायल हुए थे। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पूंडरी पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
जहां चिकित्सकों ने घायलों को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना परिजनों को दी गई। जिनके बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। SHO वीरभान के अनुसार इलाके में लगे सीसीटीवी चेक कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
TagsKaithal बाइक कार टक्करदो लोगों मौतKaithal bike car collisiontwo people diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





