हरियाणा

गठबंधन में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी जजपा, भाजपा के साथ मिलकर चलेंगे दुष्यंत चौटाला

Admin2
9 May 2022 9:20 AM GMT
गठबंधन में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी जजपा, भाजपा के साथ मिलकर चलेंगे दुष्यंत चौटाला
x
बरौदा और ऐलनाबाद विधानसभा के उपचुनाव भी गठबंधन मिलकर लड़ चुका है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :हरियाणा में भाजपा सरकार की सहयोगी पार्टी जजपा ने साफ कर दिया है कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी भाजपा के साथ ही मिलकर लड़े जाएंगे। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को कहा कि भाजपा व जजपा के राजनीतिक रिश्ते मधुर हैं।शहरी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा व जजपा भले ही अलग-अलग तैयारी कर रहे हैं, लेकिन चुनाव मिलकर ही लड़ेंगे। इसी तरह पंचायत चुनाव और राज्यसभा चुनाव भी मिलकर लड़े जाएंगे।उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा के साथ लंबा चलने के संकेत देकर विपक्षी दलों कांग्रेस, इनेलो व आम आदमी पार्टी को अपनी रणनीति बदलने के लिए मजबूर कर दिया है। कांग्रेस तो लंबे समय से कहती चली आ रही है कि भाजपा व जजपा गठबंधन अधिक समय नहीं चलने वाला है।

दुष्यंत चौटाला ने स्पष्ट कर दिया है कि वे आगे भी भाजपा के साथ ही मिलकर चलेंगे। निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि इससे पहले हुए तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं के चुनाव दोनों पार्टियों ने मिलकर लड़े थे। बरौदा और ऐलनाबाद विधानसभा के उपचुनाव भी गठबंधन मिलकर लड़ चुका है।
Next Story