हरियाणा

चुनावों को लेकर जजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक

Admin Delhi 1
29 May 2023 11:29 AM IST
चुनावों को लेकर जजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक
x

हिसार न्यूज़: शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल, प्रदेश महासचिव श्याम सुन्दर सभरवाल भी उपस्थित थे.

कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों को फूलमालाएं व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया.राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौधरी व जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए सुझाव मांगे तथा सभी से जमीनी स्तर पर कार्य करने की अपील की. उन्होंने कहा कि हमारा मिशन आगामी चुनावों में दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बनाना है. जिसके लिए हमें अभी से चुनावी मोड में आना पड़ेगा. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क करने के लिए कहा.

बैठक में प्रदेश सचिव मंजीत जैलदार, प्रदेश सचिव रामफल कोसलिया, रेवाड़ी हल्का प्रधान मलखान सिंह, बावल हल्का प्रधान राजबीर तिहाड़ा, रेवाड़ी शहरी प्रधान टेकचन्द सैनी, चौ. देवीराम, झम्मन बीदावास, बिमला चौधरी, सरपंच सतीश, अमन जून, संदीप खोरी, शीशराम चौकन, धर्मपाल देशवाल, सचिन ढींगरा सहित अन्य लोग बैठक में मौजूद रहे.

Next Story