हरियाणा

Jind: परिवहन विभाग की कार्रवाई, जींद में तीन बसें की गईं जब्त

Admindelhi1
21 May 2026 10:00 AM IST
Jind: परिवहन विभाग की कार्रवाई, जींद में तीन बसें की गईं जब्त
x

जींद: सीएम फ्लाइंग तथा आरटीए विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को नरवाना में बिना परमिट के चल रही परिवहन समिति की तीन बसों को इम्पाउंड किया है। बसों में प्रेशर होर्न लगे हुए थे और बसों के चालक व परिचालक भी बिना वर्दी के मिले। जिस पर आरटीए विभाग ने तीनों परिवहन समिति बसों को साढ़े 58 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि नरवाना में कुछ रूटों पर बिना परमिट के परिवन समिति बसें चल रही हैं। जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। जिसके आधार पर सीएम फ्लाइंग के इंसपेक्टर रोहताश, सब इंसपेक्टर बिजेंद्र, पवन तथा चरण सिंह व आरटीए विभाग के इंसपेक्टर बलजीत सिंह ने संयुक्त रूप में कार्रवाई करते हुए नरवाना के आउटर पर आने जाने वाली परिवहन समिति बसों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

टीम ने किठाना से नरवाना आ रही परिवहन समिति बस को रूकवा कर रूट परमिट मांगा तो वह नही मिला। फिर टीम ने नरवाना-सुरबूरा रूट पर चल रही परिवहन समिति बस को रूकवा कर जांच की तो उसके पास भी रूट परमिट नही मिला। फिर टीम ने नरवाना से किठाना जा रही परिवहन समिति बस को रूकवा कर जांच की तो उसके पास भी रूट परमिट नही मिला। तीनों बसों में प्रेशर हार्न लगे पाए गए। तीनों बसों के चालक तथा परिचालकों ने वर्दी नही पहनी हुई थी। सीएम फ्लाइग के इंसपेक्टर रोहताश ने बताया कि आरटीए विभाग ने तीनों बसो को इम्पाउंड कर उन्हें साढ़े 58 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इम्पाउंड की गई बसों को नरवाना के बस अड्डे में खड़ा किया गया है।

Next Story