हरियाणा

Jind: हरियाणा में बाहरी युवाओं को नौकरी का मुद्दा

Admindelhi1
24 Feb 2026 7:52 PM IST
Jind: हरियाणा में बाहरी युवाओं को नौकरी का मुद्दा
x
"स्थानीय युवाओं के हित की मांग"

जींद: सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में एचपीएससी के माध्यम से ग्रुप ए और ग्रुप बी की जो नौकरियां लग रही हैं, उसमें ज्यादातर बाहर के युवा लगाए जा रहे हैं। एक के बाद एक लिस्ट आती है और उसमें हरियाणा के बाहर के युवा चयनित होते हैं। यहां तक कि एचपीएससी के चेयरमैन भी बाहर के लगे हुए हैं।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा मंगलवार को रविदास धर्मशाला में आयोजित कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा सवाल करते हुए कहा कि क्या तीन करोड़ हरियाणावासियों में एक भी कोई ऐसा नागरिक नही है जो एचपीएससी चेयरमैन लग सके जबकि यूपीएससी के चेयरमैन और यूपीएससी के सदस्य तक हरियाणा के लोग रहे हैं। हरियाणावासियों का हक एक साजिश के तहत मारा जारहा है। जिन वर्गों को आरक्षण का लाभ मिलता है, उनके साथ भी बड़ा धोखा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा डंकी रूट से पलायन कर रहे हैं और हरियाणा में ग्रुप ए, बी, सी की नौकरियों का पलायन दूसरे प्रदेशों में हो रहा है। जैसे हरियाणा में सरकार का रिमोट कंट्रोल दिल्ली से चल रहा है, उसी तरह एचपीएससी की नौकरियों में चयन भी हरियाणा के बाहर से किया जा रहा है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पहले सिविल जज के चयन में 110 में से 60 बाहर के, सिंचाई विभाग में 49 में से 28 हरियाणा से बाहर के उम्मीदवार थे। एसडीओ इलेक्ट्रिकल में 80 में से 69 बाहर के, केवल दो ही हरियाणा के थे। इसी तरीके से अन्य भर्तियों में भी ऐसा किया गया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जिन वर्गों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए था, उन वर्गों के साथ भी बैकडोर से बड़ा धोखा किया जा रहा है।

Next Story