हरियाणा

Jind: कर्मचारियों की अनदेखी पर संजीव ने सरकार को घेरा

Admindelhi1
7 Oct 2025 11:23 AM IST
Jind: कर्मचारियों की अनदेखी पर संजीव ने सरकार को घेरा
x

जींद: नगर पालिका कर्मचारी संघ हयियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का ब्लॉक स्तरीय त्रिवार्षिक सांगठनिक प्रतिनिधि सम्मेलन नेहरु पार्क में सोमवार को आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता निवर्तमान ब्लॉक प्रधान बजिदंर कांगडा ने की व मंच संचालन ब्लॉक सचिव सोहन लाल ने किया।

सम्मेलन का उद्घाटन नगर पालिका कर्मचारी संघ से राज्य मुख्य संगठन सचिव राजपाल ने किया और सम्मेलन चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर संघ राज्य मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण, एसकेएस के जिला प्रधान संजीव ढांडा ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार कर्मचारियों व मजदूरों की मांगों का समाधान करने के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नही हैं। हरियाणा में तो भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने के बावजूद पिछले 11 सालों के दौरान कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की कोई भी पॉलिसी नहीं बनाई गई है बल्कि पहले से बनी हुई पॉलिसीयों को रद्द कर दिया गया है।

ऐसे मे इन सम्मेलनों के जरिए अपनी मांगों को उठाया जा रहा है ओर इसी कड़ी मे आंदोलन को तेज करते हुए शहरी व ग्रामीण सफाई कर्मचारी सभी विभागों के सफाई कर्मचारियों को लामबंद करके आने वाली नौ नवंबर को सीएम कैंप कार्यालय पर महापुकार रैली करके इन सब सवालो के जवाब मांगेंगे और उसको सफल बनाने हेतू नौ अक्टूबर को नेहरु पार्क में जिला स्तर पर महाऋषि वाल्मीकि जयंती मनाते हुए उनकी जीवनी और उनके उद्देश्यों से सबक लेकर वर्तमान सरकार के शोषण व उत्पीडऩ के व वादा खिलाफी के विरोधस्वरूप एक जागरुकता अभियान चलाकर महा पुकार रैली को सफल करेंगे।

इसके बाद आगामी तीन वर्षों के लिए शिवचरण व संजीव ढांडा द्वारा नई ब्लॉक कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से करवाया गया। जिसमे बिजेंद्र कुमार कांगडा को पुन: ब्लॉक प्रधान, जितेंद्र कुमार को सचिव, अजय कुमार को कैशियर, बेदो रानी को वरिष्ठ उप प्रधान, सुमित कुमार को सह सचिव, सोहनलाल को उपप्रधान, संदीप कुमार को संगठन सचिव, पूनम रानी को प्रैस सचिव, सुनील कुमार को ब्लॉक कमेटी का सदस्य चुना गया। ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र कुमार ने कहा कि नौ नवंबर को महा पुकार रैली व सभी अनंदोलनो मे बढ़चढ़ कर भाग लिया जाएगा। इस मौके पर पवन कुमार चोहान, बलबीर सिंह, जय भगवान, हरबंस लाल, होशियार सिंह, जगमेहनदर सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Next Story