हरियाणा

Jind: पुलिस ने फैक्टरी से हथियार बरामद किए

Admindelhi1
18 March 2026 1:24 AM IST
Jind: पुलिस ने फैक्टरी से हथियार बरामद किए
x
"पुलिस ने पकड़े खतरनाक बम-पटाखे"

जींद: सदर थाना सफीदों पुलिस ने बिना अनुमति के विस्फोटक सामग्री से पटाखों को निर्माण कर लोगों की जान जोखिम मे डालने के रिमांड पर लिए आरोपित की निशानदेही पर विस्फोट सामग्री को बरामद किया है। आरोपित ने अपनी क्रोकरी की दुकान के पीछे गोदाम बना कर उसमें छुपाया हुआ था। पुलिस अरोपित से पूछताछ कर रही है।

सफीदो में गत सात मार्च को अवैध फैक्टरी मे आग लगने से हुई महिला मजदूरों की मौत के बाद पुलिस ने गांव कुरड़ मे छापेमारी की थी। जहां पर किराये के मकान मे बिना अनुमति के बंब पटाखे की फैक्टरी चल रही थी। वहां पर काफी मात्रा मे विस्फोट सामग्री बरामद की थी। शिकायत के आधार पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने गत 11 मार्च को सफीदों निवासी सतनाराण, राकेश समेत चार लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ लोगों की जान जोखिम में डालने, मजदूरों को बंधक बना कर रखने, विस्फोट सामग्री का भंडारण करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया था। सदर थाना सफीदों पुलिस ने आरोपित सतनारायण को गिरफ्तार कर अदालत से एक दिन के रिमाडं पर लिया था।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि उसने एमजी रोड पर क्रोकरी की दुकान बनाई हुई जिसके पीछे गोदाम में कुछ सामान बचा हुआ है। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को डूयटी मजिस्ट्रेट तहलसीदार राजेश गर्ग के नेतृत्व मे एमजी रोड आरोपित सतनारायण की दुकान पर दस्तक दी और सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पीछे गोदाम से स्मॉग कैंडल, रॉकेट, फुलझड़ी, धरतीमार बम, बीड़ी बम, मिक्स पटाखे बरामद अन्य सामग्री बरामद हुई। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया। आरोपित सतनारायण के खिलाफ शहर थाना सफीदों में गैर इरादतन समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत अलग से मामला दर्ज है जिसमें 12 महिला मजदूरों की मौत हो चुकी है।

Next Story