हरियाणा

Jind: जींद प्रशासन का रात्रि ठहराव, तैयारियों का जायजा

Admindelhi1
1 Oct 2025 6:15 PM IST
Jind: जींद प्रशासन का रात्रि ठहराव, तैयारियों का जायजा
x
"प्रशासन ने श्रीरागखेड़ा में बिताई रात"

जींद: गांव श्रीरागखेड़ा में मंगलवार रात को जिला प्रशासन ने रात्रि ठहराव किया। इस दौरान डीसी ने जन समस्याएं सुनीं और कहा कि इस तरह के आयोजनों से आम जनता का प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं का त्वरित आधार पर समाधान किया जाता है जो शिकायत मुख्यालय स्तर की है उन्हें उच्च अधिकारियों के पास भेजकर समाधान करवाया जाता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी मुख्य उद्देश्य है कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें।

इसी उद्देश्य को लेकर जिला प्रशासन भी संबंधित व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम में गांव का कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत निसंकोच होकर दे सकता है, उस समस्या का प्रशासन द्वारा त्वरित आधार पर समाधान किया जाएगा। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में गांव निवासी चमेली द्वारा बिजली का लोड कम करवाने के लिए अपनी शिकायत रखी थी।

जिस पर डीसी ने दक्षिण हरियाणा बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह के अंदर-अंदर इस समस्या का समाधान करवाना सुनिश्चित करें। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में गांव श्रीरागखेड़ा के ग्रामीणों द्वारा फैमिली आईडी में इन्कम ठीक करवाने बारे प्रार्थना पत्र दिए। जिसके लिए क्रीड विभाग का स्टॉल स्थापित किया गया था। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निदान किया गया।

ग्राम पंचायत ने रखा मांग पत्र: ग्राम पंचायत की ओर से गांव की सरपंच ने अपना मांग पत्र रखा। इसमें गांव के धर्मस्थल पर कब्जा हटवाने बारे, बालाजी मंदिर तालाब की पैमाइश, स्कूल में सोलर पैनल लगवाने, आंगनबाड़ी को शिफ्ट करने बारे, टावर लगाने, तालाब के पास चुस बोर लगाने, नालों का निर्माण करवाने, गांव में चौकीदार लगाने, पीने के पानी का सैंपल भरवाने, फीडर अलग करवाने तथा 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने, गांव का मुख्य रास्ता पक्का करवाने, ब्रेकर बनवाने बारे रखी गई। इस पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि सभी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जो कार्य होने वाले हैं उन्हें पूरा करवाया जाएगा।

Next Story