हरियाणा

Jind: तकनीकी जांच और मरम्मत के लिए शकूरबस्ती पहुंची हाइड्रोजन ट्रेन

Admindelhi1
19 July 2026 12:04 PM IST
Jind: तकनीकी जांच और मरम्मत के लिए शकूरबस्ती पहुंची हाइड्रोजन ट्रेन
x
तकनीकी खामी के बाद हाइड्रोजन ट्रेन को भेजा गया शकूरबस्ती

जींद: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 जुलाई शुक्रवार को हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन किया गया। शनिवार को यह ट्रेन नही चली। हालांकि मरम्मत के लिए हाइड्रोजन ट्रेन को शनिवार को शकूरबस्ती भेजा गया था, जिसकी रात को आने की संभावना है। इस दौरान हाइड्रोजन ट्रेन में वहीं किराया रहेगा जो पैसेंजर ट्रेन में रहेगा। जींद से सोनीपत रूट तक का किराया 25 रुपये रहेगा। 19 जुलाई रविवार को हाइड्रोजन ट्रेन यात्रियों के लिए सुचारू रूप से चलना शुरू होगी।

यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। जब शुक्रवार को ट्रेन जींद से सोनीपत रूट पर नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 74010-19 जुलाई को सुबह सात बजकर 40 मिनट पर जींद जंक्शन से रवाना होगी। जो सात बजकर 46 मिनट पर जींद सिटी स्टेशन पर पहुंचेगी। एक मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन सात बजकर 54 मिनट पर पांडू पिंडारा पहुंचेगी। इसके बाद आठ बजकर सात मिनट पर ललितखेड़ा हाट, आठ बजकर 17 मिनट पर भंभेवा, आठ बजकर 24 मिनट पर ईसापुरा खेड़ी हाल्ट, आठ बजकर 31 मिनट पर बुटाना, आठ बजकर 39 मिनट पर खंदराई हाल्ट, आठ बजकर 47 मिनट पर गोहाना, आठ बजकर 56 मिनट पर राबरा हाल्ट, नौ बजकर पांच मिनट पर लाठ, नौ बजकर 14 मिनट पर मोहाना हरियाणा, नौ बजकर 25 मिनट पर बरवासनी के बाद नौ बजकर 40 मिनट पर सोनीपत पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन 44 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलकर दो घंटे में सोनीपत पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन नंबर 74009 सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर सोनीपत से रवाना होगी।

यह ट्रेन बरवासनी 10 बजकर 50 मिनट पर, 11 बजकर एक मिनट पर मोहाना हरियाणा, लाठ 11 बजकर 10 मिनट, राबरा 11 बजकर 19 मिनट, गोहाना 11 बजकर 28 मिनट, खंदराई 11 बजकर 49 मिनट, बुटाना 11 बज कर 57 मिनट, 12 बजकर चार मिनट पर ईसापुर खेड़ी, भंभेवा 12 बज कर 11 मिनट पर, ललितखेड़ा 12 बज कर 21 मिनट, पांडू पिंडारा 12 बजकर 34 मिनट, जींद सिटी 12 बजकर 42 मिनट और जींद जंक्शन पर दोपहर एक बजे पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन की गति 38 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड रहेगी और सोनीपत से जींद पहुंचने में ट्रेन दो घंटे 20 मिनट का समय लेगी।

Next Story