हरियाणा

Jind: खेत में लगी आग ने ली दो किसानों की जिंदगी

Admindelhi1
30 Oct 2025 3:44 PM IST
Jind: खेत में लगी आग ने ली दो किसानों की जिंदगी
x

जींद: बड़ौदा में दो किसानों की जिंदा जलने से मौत हो गई. दोनों किसान फसलों की रखवाली करने के लिए खेत में बने कमरे में सो गए थे. तभी इनवर्टर की बैटरी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी और दोनों की जिंदा जलने से मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर उचाना के डीएसपी संजय कुमार, उचाना थाना प्रभारी दिलबाग सिंह, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया. बुधवार को दोनों मृतक किसानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कमरे में जली हुई हालात में मृत पाए गए दोनों किसान: गांव बड़ौदा निवासी अशोक (36) अपने साथी अमरजीत (37) के साथ बीती रात खेत में रखवाली करने गए हुए थे. रात को दोनों खेत में बने कमरे में चारपाई पर सो गए. जो बुधवार को कमरे में जली हुई हालात में मृत पाए गए. हालात यहां तक रहे कि अशोक के शव की पहचान भी नहीं हो पा रही थी. परिजनों को घटना का बुधवार को उस समय पता चला जब काफी देर तक दोनों घर वापस नहीं लौटे. उन्होंने जब खेत में जाकर देखा, तो दोनों के शव बुरी तरह जली हालात में मिले. कमरे में रखे इनवर्टर, बैटरियां व वहां रखा अन्य सामान जल चुका था.

कमरे में धुआं हुआ, गैस से हुए बेहोश: आशंका जताई जा रही है कि इनवर्टर बैटरी में शॉर्ट सर्किट हुआ है. इस कारण कमरे में धुआं हुआ और नींद में होने के कारण गैस से बेहोश हो गए. फिर आग ने कमरे को चपेट में ले लिया और दोनों जिंदा जल गए. मृतक अशोक शादीशुदा और दो बच्चों के पिता थे. जबकि अमरजीत अविवाहित था. दोनों के बीच दोस्ती भी गहरी थी. खेत में रखवाली के लिए दोनों इकट्ठे जाते थे. दोनों की मौत से मातम पसर गया.

क्या बोले डीएसपी: डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि “दोनों खेत रखवाली करने गए थे. जिस कमरे में दोनों सोए थे, उसमें इन्वर्टर, बैटरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें दोनों की जलने से मौत हो गई. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.”

Next Story