हरियाणा
Jind: नशे में धुत देवर ने भाभी की हत्या कर दी, पुलिस कर रही जांच
Tara Tandi
9 May 2025 12:40 PM IST

x
Jind जींद : सगे देवर ने शराब के नशे में धुत्त होकर चाकू घोंप कर भाभी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके कर पहुंच कर पुलिस जांच में जुटी है।
मृतका की पहचान गांव किशनपुरा निवासी सुनीता के रूप में हुई है। जो अपने दूसरे देवर सुखदेव के घर जा रही थी। इसी बीच उसे रस्ते उसका छोटा देवर हुकुम सिंह गांव के चौक के पास ही नशे में धुत्त हालत में मिल गया। कुछ देर बाद देखते ही देखते हुकुम सिंह ने सुनीता पर चाकू से हमला कर दिया। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
सुनीता घायल हो वही जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ी। चाकू सीधा छाती में मारा गया था। आरोपी चाकू को सुनीता की छाती में घोंप कर मौके से भाग गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सुनीता के परिजनों को सूचना दी, और उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल पहुंच कर प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच ने जुटी है।
मृतक सुनीता के बेटे रोहित ने बताया कि हुकुम सिंह उसका सगा चाचा है। दोनों परिवारों के बीच कोई रंजिश नहीं थी। उसके पिता चार भाई है। पति रोहताश ने भी बताया कि हुकुम सिंह के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। ग्रामीणों ने पुष्टि करते हुए बताया कि हुकुम सिंह नशे में धुत्त था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई जारी है।
TagsJind नशे धुत देवरभाभी हत्यापुलिस कर रही जांचJind Drunk brother-in-law murders sister-in-lawpolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





