हरियाणा

Jind: प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ कार्रवाई की मांग, वार्डन को ज्ञापन

Admindelhi1
14 Nov 2025 11:28 AM IST
Jind: प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ कार्रवाई की मांग, वार्डन को ज्ञापन
x

जींद: किसान छात्र एकता संगठन ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के शिवाजी ब्वायज हॉस्टल में लापरवाही को लेकर गुरूवार को वार्डन को ज्ञापन सौंपा। संगठन के कार्यकारिणी प्रधान गोविंद सैनी ने हॉस्टल और मेस की स्थिति अत्यंत गंभीर और अव्यवस्थित है। मेस में टेंडर प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए घटिया और अनुचित भोजन परोसा जा रहा है।

क्लर्क लगातार ड्यूटी टाइमिंग्स की अवहेलना कर रहा है। जिससे छात्रों को प्रशासनिक कार्यों में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। तीसरी और चौथी मंजिल का वाईफाई नेटवर्क आउट ऑफ सर्विस है। वहीं तीसरी मंजिल की लैब को अनधिकृत रूप से बंद किया गया है। इसके अलावा हॉस्टल में क्लीनिंग एंड सैनिटेशन स्टैंडड्र्स पूरी तरह फेल हैं।

कबूतरों की गंदगी, नॉन फंक्शनल आरओ सिस्टम और रीडिंग रूम के कंप्यूटरों की खराबी जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। गोविंद सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को मूलभूत सुविधाएं देने में पूर्ण रूप से असफल साबित हुआ है। यह केवल लापरवाही नही बल्कि छात्रों के अधिकारों के साथ सीधा खिलवाड़ है। जब छात्रों से शुल्क वसूला जाता है तो बदले में सुविधाएं देना प्रशासनिक दायित्व है, कोई कृपा नहीं।

छात्र अब मूक दर्शक नहीं बने रहेंगे। यदि प्रशासन ने तत्काल टेक्निकल ऑडिट और सर्विस रेस्टोरेशन की प्रक्रिया शुरू नहीं की तो किसान छात्र एकता संगठन यूनिवर्सिटी लेवल पर उग्र जन आंदोलन खड़ा करेगा। इस मौके पर छात्र नेता सौरभ, प्रयास, सुनील, युगल, साहिल आदि मौजूद रहे।

Next Story