हरियाणा

Jind: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सद्भावना दिवस समारोह

Admindelhi1
20 Aug 2025 8:33 PM IST
Jind: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सद्भावना दिवस समारोह
x

जींद: गांव हैबतपुर में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सरपंच रिषीपाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। महज 40 वर्ष की उम्र मे देश की बागडोर संभाली थी। उन्होंने देश में कंप्यूटर और टेलीकम्युनिकेशन मे क्रांति की नींव रखी थी। उनका कार्यकाल में देश को नई दिशा तथा दशा मिली। आज राजनीति जाति, धर्म, क्षेत्रवाद, भाई भतीजावाद का बोलबाला है। जबकि स्व. राजीव गांधी के नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार में देशहित तथा विकास सर्वपरि था।

देश ने तरक्की भी उस दौरान खूब की। कांग्रेस नेता राजू लखीना, जगबीर ढिगाना ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत मे तकनीकी युग की पहल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन है। उन्होंने सशक्त तथा आधुनिक भारत का मूलमंत्र देश का दिया। उन्होंने देश की तरह कांग्रेस पार्टी में भी लोकतंत्र को सर्वपरि रखा। उन्होंने युवाओं का नई राह दिखाई। तकनीकी के महत्व को समझाया। आज देश का युवा पूरे देश में अपनी ताकत का लोहा मनवा रहा है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। कांग्रेस नेता अमनदीप बेलरखां ने कहा कि युवाओं को देश में दिशा पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी ने दी। आज देश तकनीकी रूप से जो तरक्की कर रहा है, उसमें सबसे बड़ा योगदान पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी का है। इस मौके पर कई काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Next Story