
x
Jhajjar झज्जर: हरियाणा के झज्जर में सड़क हादसे के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। किशोर झज्जर घूमने आया था। सड़क पार करते समय वह हादसे का शिकार बन गया। हालांकि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी के मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश स्थित नथवापुर बेहराई निवासी 17 वर्षीय सतार अली नामक युवक के रूप में हुई है। युवक झज्जर अपने चाचा के घर आया था। वह अपने चाचा के साथ घूमने निकला तो रोड क्रॉस करते हुए वह एक तेजरफ्तार वाहन से टकरा गया।
लापरवाह अज्ञात वाहन चालक ने पहले युवक में टक्कर मारी फिर रफ्तार बढ़ा कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद युवक टक्कर लगते ही वही घायल होकर गिर पड़ा। युवक के चाचा ने उसे तुरंत सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया है। वहीं युवक चाचा ने हादसे की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस जांच–पड़ताल करने में जुटी है। आरोपी की तलाश की जा रही है, फिलहाल आरोपी का कोई सुराग नहीं है।
TagsJhajjar अज्ञात वाहनटक्कर युवक मौतआरोपी फरारJhajjar unknown vehicleyoung man died in collisionaccused abscondingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





